Search
Close this search box.

गाज़ियाबाद पुलिस का ‘Know Your Criminal’ अभियान जारी, 10 सालों के अपराधियों का हो रहा सत्यापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में गाज़ियाबाद कमिश्नरेट क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध पर नियंत्रण के उद्देश्य से ‘Know Your Criminal’ यानी KYC अभियान ज़ोर-शोर से चलाया जा रहा हैं।

इस अभियान के तहत बीट प्रणाली को और अधिक प्रभावशाली बनाते हुए, पुलिस विगत 10 वर्षों के भीतर संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल रहे अपराधियों का सत्यापन कर रही हैं। इनमें डकैती, लूट, छिनैती, वाहन चोरी, चोरी, नकबजनी, गोवध, शराब तस्करी और एनडीपीएस एक्ट जैसे मामलों में शामिल अपराधी शामिल हैं।

दरअसल, बीट क्षेत्रों में निवास करने वाले ऐसे सभी पुराने अपराधियों की पहचान कर उनका रिकार्ड अपडेट किया जा रहा हैं, ताकि भविष्य में अपराध नियंत्रण और निगरानी को बेहतर बनाया जा सके। पुलिस का कहना हैं कि यह विशेष अभियान आम जनता की सुरक्षा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं।

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!