![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्ररेट गाज़ियाबाद के साइबर क्राइम थाना और विभिन्न थानों पर स्थित साइबर सेल ने अप्रैल माह (01 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2025) के दौरान तेजी से कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के मामलों में नागरिकों को बड़ी राहत दी हैं। इस दौरान 3.60 करोड़ रुपये की ठगी गई धनराशि पीड़ितों को वापस दिलाई गई हैं। यह कार्रवाई भारत सरकार के नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) और संबंधित बैंकों के नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर की गई। साइबर अपराधियों द्वारा धोखाधड़ी से ठगे गए पैसे को तत्काल फ्रीज कराया गया और माननीय न्यायालय के आदेश के माध्यम से राशि की वापसी सुनिश्चित कराई गई।
इन थानों की रही प्रमुख भूमिका:
• थाना साइबर क्राइम: ₹2.98 करोड़ • थाना सिहानी गेट: ₹20.23 लाख • थाना इंद्रापुरम: ₹8.32 लाख • थाना कौशांबी: ₹7.88 लाख • थाना लिंक रोड: ₹6.41 लाख • थाना टीलामोड़: ₹5.46 लाख • थाना मसूरी: ₹5.52 लाख।
साइबर क्राइम से सतर्क रहने की अपील:
पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे निम्नलिखित साइबर अपराधों से सतर्क रहें:
• शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड – फर्जी ऐप्स व सोशल मीडिया विज्ञापनों से बचें। • टेलीग्राम टास्क फ्रॉड – वर्क फ्रॉम होम और प्रीपेड टास्क के झांसे में न आएं। • सेक्सटॉर्शन फ्रॉड – अनजान वीडियो कॉल से बचें, ब्लैकमेलिंग में पैसे न भेजें। • फेडेक्स/डिजिटल अरेस्ट – स्काइप कॉल और फर्जी पुलिस धमकियों से सावधान रहें। • पुलिस थ्रेट फ्रॉड – किसी केस में फंसे होने की धमकी मिलने पर पहले बच्चों से संपर्क करें। • फोन हैक/कस्टमर केयर फ्रॉड – अधिकृत वेबसाइट से ही हेल्पलाइन नंबर लें, फर्जी ऐप डाउनलोड न करें।
साइबर ठगी होने पर क्या करें?
• 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें • www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें • नजदीकी थाने की साइबर सेल से संपर्क करें
साथ ही, I4C (Indian Cyber Crime Coordination Centre) द्वारा चलाए जा रहे ‘CyberDost’ जागरूकता अभियान से जुड़ने की भी अपील की गई है। नागरिक WhatsApp पर Updates टैब में जाकर CyberDost सर्च कर सकते हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









