Search
Close this search box.

गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में ‘शिष्टाचार संवाद नीति’ लागू – आम जनता से सौम्य व्यवहार के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। आम जनता के साथ अभद्र व्यवहार की घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया हैं। नागरिक केन्द्रित पुलिसिंग को प्रभावी बनाने हेतु ‘शिष्टाचार संवाद नीति’ निर्धारित की गई हैं।

सोमवार को कुछ पुलिस कर्मियों द्वारा जनता से अनुचित व्यवहार की शिकायतें सामने आई थीं, जिसके मद्देनजर पुलिस आयुक्त महोदय ने यह नई नीति लागू की। इसके तहत 29 अप्रैल को गाज़ियाबाद के समस्त थानों और कार्यालयों में उच्चाधिकारियों द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को ब्रीफ किया गया।

ब्रीफिंग के दौरान स्पष्ट निर्देश दिये गये कि सभी पुलिसकर्मी आमजनमानस और थानों पर आने वाले आगंतुकों से सहयोगपूर्ण एवं मर्यादित व्यवहार करें। उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनें और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। इस नई पहल का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मज़बूत करना और एक सकारात्मक व संतुलित वातावरण बनाना हैं।

 

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!