||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। अक्षय तृतीया के पर्व को ध्यान में रखते हुए गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं कानून-व्यवस्था) आलोक प्रियदर्शी ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत घंटाघर मार्किट से नवयुग मार्किट तक पैदल गश्त की।
इस दौरान उन्होंने मुख्य बाजारों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। पुलिस बल के साथ गश्त करते हुए उन्होंने मौजूद अधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमणशील रहने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग तेज करने तथा लोगों में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस की यह सक्रियता त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से मनाने के लिए सराहनीय कदम मानी जा रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









