![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना वेवसिटी क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम की एक संदिग्ध से मुठभेड़ हो गई, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।
दरअसल, घटना 30 अप्रैल की हैं, जब वेवसिटी पुलिस कुढियागढ़ी अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक काली स्प्लेंडर बाइक पर सवार युवक ने रुकने का इशारा देखते ही बाइक को कच्चे रास्ते की ओर घुमाकर भागने की कोशिश की। पीछा करने पर बाइक फिसली और बदमाश ने पुलिस पर जानलेवा फायर किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बिलाल पुत्र जहीर, निवासी डासना के रूप में हुई हैं। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस, साथ ही एक मोटर साइकिल बरामद हुई हैं।
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल के अनुसार, पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। बिलाल ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर आवारा गौवंश को पकड़कर काटता था और उनके मांस को अलग-अलग जगहों पर बेचता था। अवशेषों को सबूत मिटाने के लिए नहर में बहा दिया जाता था।
बिलाल के खिलाफ पहले से ही गाज़ियाबाद, नोएडा और मेरठ में गौवध, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट सहित 25 से अधिक गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल, अभियुक्त उपचाराधीन हैं और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









