थाना साहिबाबाद पर पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद का निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद द्वारा ट्रांस हिंडन क्षेत्र के थाना साहिबाबाद का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, अभिलेखों सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। वहीं, निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने प्रभारी निरीक्षक को नागरिक केंद्रित (Citizen Centric) पुलिसिंग पर बल देते हुए निर्देशित किया कि आगंतुकों और शिकायतकर्ताओं के साथ मृदुल व्यवहार रखा जाए तथा उनकी शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

साथ ही, उन्होंने निम्नलिखित दिशा-निर्देश जारी किए: 

• थाना परिसर एवं कार्यालय में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

• अधिकारियों के बैठने की समुचित व्यवस्था हो।

• थाने में वेटिंग एरिया की सुविधा उपलब्ध हो।

• सभी सीसीटीवी कैमरे चालू अवस्था में हों और रिकार्डिंग सुरक्षित रखी जाए।

• पानी व बिजली की व्यवस्था दुरुस्त हो।

• डाक ऑफिस, मालखाना एवं सीसीटीएनएस कार्यालय में दस्तावेज व सामग्री का व्यवस्थित रखरखाव हो।

• सभी अभियोगों से संबंधित रिकॉर्ड अपडेट रहें।

इसके अलावा निरीक्षण के दौरान अन्य प्रशासनिक निर्देश भी दिए गए।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें