
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। अपराध एवं कानून-व्यवस्था के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी ने आज साइबर थाने का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, अभिलेखों और अन्य व्यवस्थाओं की गहनता से जांच की।
वहीं, निरीक्षण के दौरान प्रियदर्शी ने साइबर थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए तथा उसका गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि साइबर अपराधों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की जरूरत है, जिससे आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India
Post Views: 458









