लोनी बॉर्डर पुलिस ने साइबर ठगी में फंसे 1 लाख रुपये दिलाए वापस

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। 26 अप्रैल 2025 को थाना लोनी बॉर्डर, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद की साइबर सेल टीम ने इन्द्रापुरी, लोनी निवासी प्रियंका सिंह के साथ हुई ऑनलाइन ठगी के मामले में शानदार कार्य करते हुए 1 लाख रुपये की पूरी धनराशि वापस कराई।

एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार सिंह के अनुसार, पीड़िता प्रियंका सिंह ने NCRP पोर्टल पर ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर साइबर सेल थाना लोनी बॉर्डर की टीम ने तत्परता दिखाते हुए ठगी की धनराशि को तत्काल होल्ड कराया और बैंक से पत्राचार कर अथक प्रयासों के बाद पूरी राशि आवेदिका को लौटा दी।

आवेदिका प्रियंका सिंह ने अपने पति सागर के साथ थाना लोनी बॉर्डर पहुंचकर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया और कार्यवाही की सराहना की। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद की साइबर सेल की इस त्वरित और प्रभावी कार्यवाही से जनता में विश्वास और पुलिस की कार्यशैली के प्रति सराहना का माहौल बना हैं।

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें