उप निरीक्षक पिंकू चौधरी ने डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी को भेंट की ‘एटॉमिक सेपियन्स की परवरिश और चुनौतियाँ’ पुस्तक

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। बच्चों की परवरिश, अभिभावकों की भूमिका और बदलते सामाजिक परिवेश में सामने आ रही चुनौतियों को केंद्र में रखते हुए लिखी गई पुस्तक ‘एटॉमिक सेपियन्स की परवरिश और चुनौतियाँ’ के लेखक एवं उप निरीक्षक पिंकू चौधरी ने पुस्तक की एक प्रति पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी को भेंट की। उप निरीक्षक पिंकू चौधरी ने डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी के कार्यालय पहुंचकर उन्हें अपनी पुस्तक भेंट की। इस दौरान पुस्तक में उठाए गए परवरिश, बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण और माता-पिता की जिम्मेदारियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा भी हुई।

बच्चों से पहले माता-पिता की परवरिश जरूरी

पुस्तक का मूल विचार हैं कि बच्चे को बेहतर इंसान बनाने से पहले माता-पिता का स्वयं शिक्षित और जागरूक होना जरूरी हैं। लेखक का मानना हैं कि कोई भी व्यक्ति अपने बच्चे को वह नहीं सिखा सकता, जिसे उसने स्वयं कभी जाना या समझा नहीं हैं। इसलिए बच्चों की परवरिश से पहले माता-पिता को स्वयं अपने व्यवहार, सोच और जिम्मेदारियों को समझना आवश्यक हैं। पुस्तक में कहा गया हैं कि सही परवरिश इंसान को फर्श से अर्श तक पहुंचा सकती हैं, जबकि गलत परवरिश उसे गर्त की ओर धकेल सकती हैं। बदलते सामाजिक परिवेश में बच्चों के सामने आने वाली चुनौतियों को देखते हुए माता-पिता की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती हैं।

समग्र और विवेकवान इंसान बनाने पर जोर

‘एटॉमिक सेपियन्स की परवरिश और चुनौतियाँ’ में परवरिश को केवल बच्चों की देखभाल तक सीमित न मानते हुए उनके समग्र व्यक्तित्व निर्माण से जोड़ा गया हैं। लेखक के अनुसार सही परवरिश का उद्देश्य ऐसे इंसान का निर्माण करना हैं, जो समग्र, सजग, विवेकवान और बोधयुक्त हो। पुस्तक में यह भी रेखांकित किया गया हैं कि समाज में होने वाली प्रत्येक घटना का किसी न किसी रूप में संबंध इंसान से होता हैं और इंसान के व्यवहार एवं व्यक्तित्व का निर्माण उसकी परवरिश से जुड़ा होता हैं। ऐसे में बेहतर समाज के निर्माण के लिए बच्चों को सही दिशा और संस्कार देने के साथ-साथ अभिभावकों का स्वयं जागरूक होना बेहद जरूरी हैं।

पराग बुक्स ने किया प्रकाशित

‘एटॉमिक सेपियन्स की परवरिश और चुनौतियाँ’ पुस्तक का प्रकाशन पराग बुक्स द्वारा किया गया हैं। पुस्तक के लेखक पिंकू चौधरी हैं। पुस्तक का ISBN 978-93-92488-43-6 हैं तथा इसका मूल्य 299 रुपये निर्धारित किया गया हैं। पुस्तक का प्रथम संस्करण वर्ष 2025 में प्रकाशित हुआ। पुस्तक के आवरण का कार्य अभिषेक तथा चित्रांकन सुरेन्द्र सुमन द्वारा किया गया हैं। इसका मुद्रण आर.एल. प्रिंटस, दिल्ली द्वारा किया गया हैं। इस पुस्तक के माध्यम से लेखक ने माता-पिता और समाज के सामने यह महत्वपूर्ण विचार रखा हैं कि बच्चों के बेहतर भविष्य की शुरुआत केवल बच्चों को बदलने से नहीं, बल्कि माता-पिता के स्वयं को समझने और शिक्षित करने से होती हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें