शिकायत लेकर पहुंचे फरियादियों से अधिकारियों ने की सीधी वार्ता, संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिदिन जनसुनवाई की व्यवस्था की जा रही हैं। इसी क्रम में कमिश्नरेट के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में शिकायत लेकर पहुंचने वाले लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं से उनकी समस्याओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध ने सुनीं शिकायतें
केशव कुमार चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध द्वारा अपने कार्यालय में शिकायत लेकर आए व्यक्तियों से वार्ता की गई। उन्होंने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/यातायात ने की जनसुनवाई
राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/यातायात द्वारा भी अपने कार्यालय में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय-सीमा में उनका निस्तारण किया जाए तथा शिकायतकर्ता को कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।
डीसीपी नगर ने शिकायतकर्ताओं से किया संवाद
धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा अपने कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुना गया। उन्होंने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीसीपी नगर ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल हैं और शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
डीसीपी ग्रामीण ने सुनीं ग्रामीण क्षेत्र की समस्याएं
सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण द्वारा अपने कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं से वार्ता की गई। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसकी जांच की जाए और नियमानुसार निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
डीसीपी ट्रांस हिंडन ने भी की जनसुनवाई
ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन द्वारा अपने कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंचे व्यक्तियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना गया। उन्होंने शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
प्रतिदिन आयोजित होती हैं जनसुनवाई
गौरतलब हैं कि पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में आमजन की समस्याओं को सुनने और उनके त्वरित समाधान के लिए प्रतिदिन जनसुनवाई की जाती हैं। कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कार्यालयों में आने वाले शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद किया जाता हैं, जिससे फरियादियों को अपनी समस्या सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिलता हैं। जनसुनवाई व्यवस्था का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना, शिकायतों का प्रभावी ढंग से निस्तारण करना तथा लोगों को समयबद्ध न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना हैं। पुलिस अधिकारियों द्वारा संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया जाता हैं कि प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता, निष्पक्षता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। इससे आमजन की शिकायतों के समाधान के साथ-साथ पुलिस व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत होता हैं।
पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद की इस जनसुनवाई व्यवस्था के माध्यम से आमजन अपनी समस्याएं वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं और संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India