शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन जनसुनवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में शिकायत लेकर पहुंचे लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना।
जनसुनवाई के दौरान केशव कुमार चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध द्वारा अपने कार्यालय में आए शिकायतकर्ताओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/यातायात ने भी अपने कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंचे व्यक्तियों से संवाद किया। उन्होंने संबंधित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिकायतों का निर्धारित समयसीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिए।
धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा भी अपने कार्यालय में जनसुनवाई की गई। उन्होंने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को प्रकरणों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
वहीं, सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण ने अपने कार्यालय में आए फरियादियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की गंभीरता से जांच कर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।
इसके साथ ही ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन द्वारा भी अपने कार्यालय में शिकायतकर्ताओं की जनसुनवाई की गई। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
आमजन की समस्याओं के समाधान पर जोर
पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही नियमित जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन को अपनी शिकायत सीधे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर उपलब्ध कराना हैं। जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ताओं की बात सुनने के साथ-साथ संबंधित थाना एवं विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाता हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से भी अवगत कराया जाए, ताकि आमजन का पुलिस व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत हो सके। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनने और उनके समाधान की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने का प्रयास लगातार जारी हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India
