गाज़ियाबाद कमिश्नरेट के सभी थानों पर आयोजित हुआ ‘वादी संवाद दिवस’, 205 वादियों से पुलिस ने किया संवाद

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। जनता को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाने के उद्देश्य से कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा प्रत्येक बुधवार को सभी थानों पर ‘वादी संवाद दिवस’ आयोजित किया जा रहा हैं। इसी क्रम में 16 सितंबर 2026, बुधवार को कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के समस्त थानों पर वादी संवाद दिवस आयोजित किया गया। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के निर्देशन में लागू वादी संवाद नीति के तहत इस पहल का उद्देश्य वादियों और पुलिस के बीच सार्थक संवाद स्थापित कर पारदर्शिता, विश्वास तथा शीघ्र न्याय की प्रक्रिया को और अधिक मजबूत करना हैं।

विवेचना की प्रगति से कराया गया अवगत

वादी संवाद दिवस के दौरान विवेचनाधीन एफआईआर, एनसीआर एवं गुमशुदगी के मामलों से संबंधित वादियों को थाने पर आमंत्रित किया गया। संबंधित विवेचकों द्वारा वादियों से संवाद करते हुए उनके प्रकरण की वर्तमान स्थिति एवं विवेचना की प्रगति के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान वादियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उचित, तथ्यात्मक एवं संतोषजनक उत्तर देने का प्रयास किया गया। पुलिस के अनुसार, इस प्रक्रिया का उद्देश्य वादियों को उनके मामलों की वास्तविक स्थिति की जानकारी समय पर उपलब्ध कराना और न्यायिक प्रक्रिया के प्रति उनका विश्वास बनाए रखना हैं।

जोनवार 205 वादियों ने किया संवाद

16 सितंबर को आयोजित वादी संवाद दिवस में कमिश्नरेट के तीनों जोन से कुल 205 वादी थानों पर उपस्थित हुए। आंकड़ों के अनुसार ट्रांस हिंडन जोन में सर्वाधिक 82 वादी, नगर जोन में 74 तथा ग्रामीण जोन में 49 वादी संवाद के लिए थानों पर पहुंचे, कुलमिलाकर टोटल 205 वादिवादियों ने संवाद किया हैं।

जनकेन्द्रित पुलिसिंग की दिशा में पहल

गाज़ियाबाद पुलिस के अनुसार, वादी संवाद दिवस एक जन सरोकार आधारित पहल हैं, जिसका उद्देश्य प्रत्येक वादी को उसके प्रकरण की सही जानकारी समय पर उपलब्ध कराना और न्याय की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना हैं। पुलिस का कहना हैं कि इस प्रकार के नियमित संवाद से पुलिस और जनता के बीच आपसी सहयोग एवं विश्वास को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा जनकेन्द्रित पुलिसिंग के दृष्टिगत भविष्य में भी इसी प्रकार के नवाचार जारी रखने की बात कही गई हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें