![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर एवं कावड़ सेल प्रभारी श्रीमती उपासना पाण्डेय ने पुलिस बल के साथ कदराबाद गंगनहर पाइपलाइन से लोनी बॉर्डर तक कावड़ मार्ग का भ्रमण एवं निरीक्षण किया।
![]()
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कावड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मौजूद संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि कावड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पूरे मार्ग पर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे।
![]()
एसीपी उपासना पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कावड़ यात्रा के दौरान सभी व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
![]()
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India








