अतिरिक्त पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

SHARE:


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में आमजन को त्वरित न्याय और बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने की दिशा में जनसुनवाई अभियान लगातार जारी हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) केशव कुमार चौधरी ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर विभिन्न क्षेत्रों से शिकायत लेकर पहुंचे नागरिकों से सीधे संवाद किया। उन्होंने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को मामलों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, साइबर अपराध, धोखाधड़ी, मारपीट, महिला सुरक्षा तथा अन्य कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मामलों में शिकायतकर्ता अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने प्रत्येक प्रकरण का अवलोकन करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की गहन एवं निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद की प्राथमिकता केवल अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान कर जनता का विश्वास मजबूत करना भी हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक विलंब या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी मामलों की नियमित निगरानी की जाए तथा शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई से समय-समय पर अवगत भी कराया जाए। श्री चौधरी ने यह भी कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद एवं पारदर्शिता कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का महत्वपूर्ण आधार हैं। यदि किसी नागरिक की समस्या का त्वरित समाधान होता हैं तो इससे पुलिस के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना भी बढ़ती हैं। इसी उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट में नियमित रूप से जनसुनवाई कर लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जा रहा हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को पूरी गंभीरता से लेते हुए तथ्यों के आधार पर जांच की जाए तथा पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही यह भी कहा कि फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद द्वारा जनसुनवाई की यह व्यवस्था आमजन को सुलभ, पारदर्शी और उत्तरदायी पुलिस सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं। अधिकारियों का कहना हैं कि भविष्य में भी इसी प्रकार नियमित जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाता रहेगा, ताकि जनता और पुलिस के बीच विश्वास एवं सहयोग की भावना और अधिक सुदृढ़ हो सके।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें