तनिष्क शोरूम चोरी कांड में 2 और इनामी आरोपी गिरफ्तार, पिघला हुआ सोना बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना कविनगर क्षेत्र स्थित तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों रुपये के आभूषणों की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। स्वाट/सर्विलांस टीम नगर जोन एवं थाना कविनगर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनामी दो वांछित आरोपियों चितरंजन उर्फ चिंटू और सोनिया को गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपियों के कब्जे से करीब 968.50 ग्राम पीली धातु (पिघले हुए आभूषण व सोने के टुकड़े), सोना पिघलाने में प्रयुक्त उपकरण तथा 5 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 12 जून 2026 को तनिष्क शोरूम के कर्मचारी नितिन वर्मा और उसके साथियों द्वारा शोरूम से आभूषण चोरी किए जाने की घटना सामने आई थी। मामले में थाना कविनगर पर मुकदमा दर्ज कर पांच टीमों का गठन किया गया था। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय सूचना और सर्विलांस की मदद से पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि दो आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि दोनों इनामी आरोपियों को शुक्रवार को नया गाज़ियाबाद रेलवे स्टेशन रोड स्थित रैन बसेरा के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी चितरंजन ने खुलासा किया कि तनिष्क शोरूम में कार्यरत नितिन वर्मा ने ही चोरी की पूरी योजना बनाई थी। आरोपी ने बताया कि नितिन ने 11 जून की शाम स्टाफ को शादी तय होने की खुशी में दावत दी थी और इसी दौरान शोरूम की चाबियां हासिल कर ली थीं। अगले दिन सुबह वह, नितिन और काजल शोरूम पहुंचे। चितरंजन बाहर निगरानी करता रहा जबकि नितिन ने अंदर जाकर आभूषण चोरी किए। बाद में चोरी के गहनों को आपस में बांट लिया गया और कुछ आभूषणों को पिघलाकर सोने के टुकड़ों में बदल दिया गया। गिरफ्तार आरोपी सोनिया ने भी पूछताछ में इस घटना में शामिल होने की पुष्टि की। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी ट्रेन से कहीं बाहर भागने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के आभूषणों से संबंधित पिघला हुआ सोना, फ्लेम सिलेंडर, कुठली, सैंडसी और नकदी बरामद की हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं। पुलिस का कहना हैं कि चोरी की घटना के पूरे नेटवर्क का खुलासा हो चुका हैं और बरामदगी के आधार पर आगे भी जांच जारी रहेगी।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें