![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। वेव सिटी की सहायक पुलिस आयुक्त प्रियाश्री पाल ने शुक्रवार को थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक में बीट पुलिस अधिकारियों और बीट उपनिरीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य बीट पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाना तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना रहा। बैठक के दौरान अधिकारियों के यक्ष ऐप पर किए गए कार्यों और प्रदर्शन की समीक्षा की गई। एसीपी प्रियाश्री पाल ने सभी बीट अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों, कर्तव्यों और अपेक्षित कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित पुलिसिंग को मजबूत बनाते हुए बीट स्तर पर सक्रियता बढ़ाना आवश्यक हैं, जिससे आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इसके अलावा, एसीपी ने विवेचकों के साथ ऑर्डरली रूम (ओआर) भी आयोजित किया।
![]()
इस दौरान लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए मामलों के समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें और विवेचना की गुणवत्ता बनाए रखते हुए न्यायिक प्रक्रिया को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक में पुलिस कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग, जवाबदेही और जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India








