ओमकार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: 50 हज़ार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना लोनी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गौरव नागर पुत्र गजराज निवासी ग्राम बादलपुर, थाना बादलपुर, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई हैं। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, 13 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 30 मई 2026 को ग्राम गनौली निवासी ओमकार सिंह के अपहरण मामले में वांछित इनामी आरोपी बंथला से चिरोड़ी की ओर आ रहा हैं। सूचना पर थाना लोनी पुलिस ने बंथला-चिरोड़ी मार्ग स्थित नहर के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक सफेद स्विफ्ट कार आती दिखाई दी, जिसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर आरोपी की कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इसके बाद आरोपी कार से उतरकर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी और उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

पूछताछ में बड़ा खुलासा

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी गौरव नागर ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ओमकार पुत्र राममेहर निवासी ग्राम गनौली का अपहरण किया था। आरोपी के अनुसार, अपहरण के बाद ओमकार की हत्या कर उसका शव मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में रोहटा रोड पर फेंक दिया गया था। इस संबंध में थाना लोनी पर मुकदमा अपराध संख्या 152/2026 धारा 109(1), 140(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक स्विफ्ट कार, एक .32 बोर पिस्टल, 2 कारतूस और 2 खोखे कारतूस बरामद किए हैं।

आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एनसीआर क्षेत्र में लगभग आधा दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी हैं। थाना लोनी पुलिस की इस कार्रवाई को ओमकार अपहरण एवं हत्या कांड के खुलासे में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें