अपहृत ओमकार की तलाश में पुलिस का व्यापक सर्च ऑपरेशन जारी, कई जिलों में चल रही गहन छानबीन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना लोनी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 152/2026 के तहत अपहृत ओमकार की बरामदगी एवं तलाश के लिए पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद की विभिन्न विशेष टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी के निर्देशन में पुलिस आधुनिक तकनीक और मानवीय संसाधनों का उपयोग करते हुए संभावित सभी स्थानों पर सघन तलाश कर रही हैं।

पुलिस टीमों द्वारा नहरों, नालों, बंबों, रजवाहों तथा अन्य दुर्गम और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा हैं। तलाश अभियान में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फ्लड पीएसी, स्थानीय एवं बाहरी गोताखोरों तथा ड्रोन निगरानी की सहायता ली जा रही हैं। पुलिस विभिन्न जनपदों के डीसीआरबी (जिला अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) और शवगृहों से समन्वय स्थापित कर अज्ञात शवों की शिनाख्त का प्रयास भी कर रही हैं। 30 मई 2026 से अब तक मिले 22 अज्ञात शवों की जानकारी जुटाकर उनका सत्यापन किया जा चुका हैं।

इसके अलावा गाज़ियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, बागपत, हाथरस और अलीगढ़ सहित कई जनपदों में स्थानीय पुलिस के सहयोग से रिकॉर्ड मिलान, मोर्चरी जांच, सीमावर्ती क्षेत्रों और खादर इलाकों में विशेष तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस खुफिया तंत्र, स्थानीय मुखबिरों, सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध रूटों की निगरानी के माध्यम से भी महत्वपूर्ण सुराग जुटाने में लगी हुई हैं। स्थानीय नागरिकों से लगातार संवाद स्थापित कर संभावित जानकारियां एकत्र की जा रही हैं ताकि अपहृत ओमकार की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।

डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि “अपहृत ओमकार की सकुशल बरामदगी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। हमारी कई टीमें पूरी तकनीकी और मानवीय क्षमताओं के साथ जुटी हुई हैं। अब तक कई जिलों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा चुका हैं और तलाश निरंतर जारी हैं।”

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें