![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद ने पुलिस आधुनिकीकरण और स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की हैं। इसके तहत सभी थानों में तैनात विवेचना अधिकारियों को अत्याधुनिक टैबलेट उपलब्ध कराए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण को सुनिश्चित करना तथा पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाना हैं।
![]()
आधुनिक टैबलेट के उपयोग से विवेचना संबंधी कार्यों में तेजी आएगी और कागजी प्रक्रिया पर निर्भरता कम होगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह तकनीकी सुविधा भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) जैसे नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में भी सहायक सिद्ध होगी। डिजिटल माध्यम से साक्ष्य संकलन, दस्तावेजीकरण और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित एवं सटीक हो सकेगी। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के सभी थानों में नियुक्त कुल 932 विवेचना अधिकारियों को टैबलेट वितरित किए गए हैं।
![]()
इस पहल से विवेचना की गुणवत्ता और गति में सुधार होगा तथा लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण में भी मदद मिलेगी। पुलिस प्रशासन का मानना हैं कि तकनीकी नवाचार आधारित यह कदम अपराध नियंत्रण और न्यायिक प्रक्रिया को अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही नागरिकों को बेहतर और त्वरित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में भी यह पहल मील का पत्थर साबित होगी। गाज़ियाबाद पुलिस ने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से पुलिसिंग को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और नागरिक केंद्रित बनाने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास और मजबूत होगा।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









