महाशिवरात्रि के दृष्टिगत सुरक्षा चाक-चौबंद, दूधेश्वरनाथ मंदिर क्षेत्र में ड्रोन से निगरानी

SHARE:


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं। इसी क्रम में उपासना पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर द्वारा पुलिस बल के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित दूधेश्वरनाथ मंदिर एवं आसपास के संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। वहीं, निरीक्षण के दौरान ड्रोन तकनीक के माध्यम से पूरे क्षेत्र की निरंतर निगरानी की व्यवस्था की समीक्षा की गई। एसीपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्गों, पार्किंग स्थलों तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस प्रशासन द्वारा महाशिवरात्रि को लेकर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में दर्शन कर सकें।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें