थाना सिहानी गेट में आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

SHARE:


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। आगामी त्योहारों — महाशिवरात्रि, रमजान, होली एवं ईद-उल-फितर — के दृष्टिगत शुक्रवार की शाम थाना सिहानी गेट परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद द्वारा की गई। वहीं, बैठक में DVF के पदाधिकारीगण, मंदिर एवं मस्जिद के पुजारी व मौलाना, पीस कमेटी के सदस्य तथा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी गणमान्य व्यक्तियों से आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु समन्वय बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और न ही उसे फैलाने की हिदायत दी गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रहेगी तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें