एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बीट पुलिस के साथ की गोष्ठी

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। प्रियाश्री पाल, सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी द्वारा थाना वेव सिटी पर बीट उपनिरीक्षक एवं बीट पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निर्धारित कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर एसीपी वेव सिटी द्वारा बीट प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने, क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने, जनसंपर्क मजबूत करने तथा समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही अपराध की रोकथाम एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय एवं समन्वित पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया गया।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें