Search
Close this search box.

ऑपरेशन प्रहार: थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने गांजा व अल्प्राजोलम तस्करी में 2 अभियुक्त किए गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा व अल्प्राजोलम की तस्करी करने वाले 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से कुल 2 किलो 190 ग्राम अवैध गांजा, 160 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर तथा नशीले पदार्थों की बिक्री से प्राप्त ₹1,24,640 नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 8 फरवरी 2026 को थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम द्वारा जल प्लांट के पास नगर निगम की खाली पड़ी जमीन, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान सोनू पुत्र सुभाष मल्लाह, और दूसरा की दीपक उर्फ भज्जी पुत्र सुभाष मल्लाह, उम्र करीब 26 वर्ष निवासी शनि चौक के पास, बिहारीपुरा, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाज़ियाबाद, उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई हैं।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

एसीपी वेव सिटी प्रिया श्रीपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। अभियुक्तों ने बताया कि वे बिहारीपुरा क्षेत्र में रहते हैं और एक अज्ञात व्यक्ति उनसे जगह बदल-बदलकर सस्ते दामों पर गांजा व अल्प्राजोलम उपलब्ध कराता हैं। वे इन नशीले पदार्थों की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर लाल क्वाटर्स, सुदामापुरी और बिहारीपुरा के आसपास नशा करने वाले लोगों को बेचते थे, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा होता था।

आपराधिक इतिहास

थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया हैं। वहीं, अभियुक्त सोनू के विरुद्ध थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक में एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 2 अभियोग दर्ज हैं, तो वहीं, अभियुक्त दीपक उर्फ भज्जी के विरुद्ध थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक में एक, थाना टीलामोड़ में एक और थाना विजयनगर में 2 अभियोग सहित एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 5 अभियोग पंजीकृत हैं, अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!