Search
Close this search box.

IGRS में गाज़ियाबाद पुलिस का शानदार प्रदर्शन, जनवरी माह में प्रदेश में प्रथम स्थान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। जन शिकायतों के निस्तारण की एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) के अंतर्गत कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस ने जनवरी माह में सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की हैं। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण की समीक्षा शासन स्तर पर की जाती हैं, जिसके आधार पर मासिक रैंकिंग निर्धारित होती हैं। जनवरी माह में गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच, शिकायतकर्ता से संवाद तथा समयसीमा के पूर्ण अनुपालन के साथ प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की गई। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के फलस्वरूप कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि और भी विशेष इसलिए रही क्योंकि कमिश्नरेट के 22 थानों ने भी IGRS में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के आधार पर 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम रैंक हासिल की, जो कमिश्नरेट पुलिस के लिए अत्यंत गौरव का विषय हैं।

जनवरी 2026 में IGRS रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले थाने

लोनी, मुरादनगर, सिहानीगेट, महिला थाना, विजयनगर, ट्रोनिका सिटी, खोड़़ा, निवाड़ी, टीला मोड़, भोजपुर, साहिबाबाद, कविनगर, मसूरी, क्रॉसिंग रिपब्लिक, लोनी बॉर्डर, मोदीनगर, लिंक रोड, वेव सिटी, कौशाम्बी, अंकुर विहार, मधुबन बापूधाम एवं नंदग्राम — सभी थानों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए त्वरित संज्ञान, पारदर्शी एवं संवेदनशील कार्यप्रणाली अपनाई गई, जिससे नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सका।

प्रथम स्थान प्राप्त करने के प्रमुख कारण

• जनवरी माह में सभी IGRS संदर्भों का नियत समय से पूर्व निस्तारण, जिससे कोई भी संदर्भ डिफाल्टर नहीं रहा। • शासन द्वारा लिए गए 412 फीडबैक में से 398 आवेदकों (96.60%) ने पुलिस कार्यवाही पर संतोष व्यक्त किया। • 412 में से 400 आवेदकों (97.09%) से संबंधित पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रत्यक्ष संपर्क किया गया।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद जे. रविन्दर गौड ने समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी जनसेवा के प्रति इसी प्रकार समर्पित रहते हुए शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रेरित किया।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!