![]()

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। जन-स्वास्थ्य को गंभीर खतरे में डालने वाले नकली दवाओं के संगठित नेटवर्क का स्वॉट टीम ग्रामीण जोन व थाना मुरादनगर पुलिस ने भंडाफोड़ किया हैं। पुलिस ने हिमालय वेलनेस ब्रांड की नकली लिव-52 दवाइयों की बड़े पैमाने पर सप्लाई करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस जांच में सामने आया हैं कि अभियुक्त नकली दवाइयों को असली बताकर मेडिकल बाजार में उतार रहे थे, जिससे आम नागरिकों की सेहत के साथ सीधा खिलवाड़ हो रहा था।
फर्जी दस्तावेजों के सहारे चल रहा था कारोबार
डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि अभियुक्तों द्वारा फर्जी जीएसटी नंबर, नकली औषधि लाइसेंस और जालसाजीपूर्ण बिलों के सहारे दवाइयों की सप्लाई की जा रही थी। यह पूरा नेटवर्क अलग-अलग जिलों में फैला हुआ था, जिससे जांच को भटकाने की कोशिश की जा रही थी।
मेरठ से सोनीपत तक फैला नेटवर्क
पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए- • डिब्बी, ढक्कन और रेपर मेरठ से तैयार कराए जाते थे। • डाई मशीन अलग कारीगर द्वारा बनाई जाती थी। • टैबलेट सोनीपत की एक लैब से बनवाई जाती थी। • तैयार माल को मुरादनगर में इकट्ठा कर सप्लाई किया जाता था। गिरोह मोबाइल सिम व फर्जी फर्म के नाम से मेडिकल दुकानों से संपर्क करता था।
भारी मात्रा में नकली दवाइयां बरामद
पुलिस ने मौके से— • 50,000 नकली लिव-52 टैबलेट, • 500 रेपर सीट, • 1200 प्लास्टिक डिब्बी, • 1200 ढक्कन, • 1 कार बरामद की हैं।
अभी और गिरफ्तारी संभव
पुलिस के अनुसार, पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान मयंक अग्रवाल (41 वर्ष) पुत्र सतीशचंद अग्रवाल निवासी तिवड़ा रोड, बाग कॉलोनी थाना मोदीनगर गाज़ियाबाद, दूसरे की अनुप गर्ग (40 वर्ष) पुत्र घनश्यामदास गर्ग निवासी बंसाराम पार्क, बिंदापुरम वेस्ट उत्तम नगर दिल्ली, तीसरे की तुषार ठाकुर (25 वर्ष) पुत्र ओमदेव सिंह निवासी सुभाष नगर घुधना थाना नंदग्राम गाज़ियाबाद, चौथ की आकाश ठाकुर (28 वर्ष) पुत्र भूपेन्द्र ठाकुर निवासी दीवान फार्म, हिंडन विहार थाना नंदग्राम गाजियाबाद तथा पांचवे की नितिन त्यागी (44 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय राजेश्वर त्यागी निवासी कस्बा एवं थाना निवाड़ी गाजियाबाद के रूप में हुई हैं। इस गिरोह से जुड़े 6 अन्य अभियुक्त अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दें रही हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी आशंका जताई जा रही हैं कि नकली दवाइयों की सप्लाई अन्य जनपदों तक भी की गई हो। पुलिस का कहना हैं कि इस कार्रवाई से नकली दवाओं के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट पड़ी हैं और आगे भी ऐसे नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









