||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मानव सराफ पुत्र हरीशचन्द सराफ, निवासी सेक्टर-2 राजेन्द्रनगर, थाना शालीमार गार्डन, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के रूप में हुई हैं, जिसकी उम्र लगभग 41 वर्ष बताई जा रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 फरवरी 2026 को पीड़िता द्वारा थाना शालीमार गार्डन पर लिखित तहरीर दी गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि अभियुक्त मानव सराफ ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना शालीमार गार्डन पर धारा 69 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पंजीकृत अभियोग के क्रम में पुलिस टीम द्वारा जांच शुरू की गई। इसी दौरान 8 फरवरी 2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त को डीएलएफ कट के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में हुआ खुलासा
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसकी मुलाकात पीड़िता से गौतमबुद्धनगर में एक निजी नौकरी के इंटरव्यू के दौरान हुई थी। वहीं, से उसने पीड़िता का मोबाइल नंबर लिया और लगातार संपर्क में रहा। बाद में अभियुक्त ने पीड़िता को अपने घर बुलाया और शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना शालीमार गार्डन में दुष्कर्म के संबंध में एक अभियोग पंजीकृत हैं, अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









