ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस को बड़ी सफलता, महिला अभियुक्ता सहित 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला अभियुक्ता सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से कुल 2 किलो 236 ग्राम अवैध गांजा, गांजा बिक्री के 2,57,900 रुपये नगद, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

एसीपी वेव सिटी प्रिया श्रीपाल के अनुसार 7 फरवरी 2026 को थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम द्वारा मॉ० भीमनगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अभियुक्ता ममता पत्नी गजेन्द्र सिंह (उम्र करीब 34 वर्ष) तथा अभियुक्त दिनेश कुमार पुत्र रामबीर सिंह निवासी शाहपुर जट थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़ (हाल निवासी किराये का मकान, गली नंबर-8 भीमनगर, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक) उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पर धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।

पूछताछ में खुलासा:

अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे भीमनगर में किराये के मकान में रहकर गांजा तस्करी करते थे। अभियुक्ता ममता का पति गजेन्द्र सिंह किसी अज्ञात व्यक्ति से हाईवे पर सस्ते दामों में गांजा खरीदकर लाता था, जिसे ये लोग छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर लाल क्वाटर्स व सुदामापुरी क्षेत्र के नशेड़ियों को बेचकर मुनाफा कमाते थे।

आपराधिक इतिहास:

अभियुक्तों के विरुद्ध थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया हैं। अभियुक्त दिनेश कुमार के विरुद्ध पूर्व में थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़ में चोरी के 2 अभियोग व 1 अभियोग गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 4 अभियोग दर्ज हैं तथा अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें