||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। जियाउद्दीन अहमद, सहायक पुलिस आयुक्त नन्दग्राम द्वारा पुलिस बल के साथ शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से थाना सिहानीगेट क्षेत्र में पैदल गश्त की गई। इस दौरान क्षेत्रवासियों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए थाना सिहानीगेट क्षेत्र के मुख्य मार्गों एवं चौराहों से अवैध अतिक्रमण हटवाया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था भंग करने व अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India
Post Views: 160









