Search
Close this search box.

कौशाम्बी शौचालय हत्याकांड का खुलासा, लिंक रोड पुलिस ने 2 अभियुक्त किए गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना लिंक रोड पुलिस टीम ने थाना क्षेत्रान्तर्गत कौशाम्बी बस स्टैंड स्थित शौचालय में हुई हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, मृतक का मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया हैं।

आपको बता दें कि 3 फरवरी 2026 को थाना लिंक रोड पर वादी कुलदीप सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह द्वारा लिखित तहरीर दी गई, जिसमें बताया गया कि वैशाली मेट्रो स्टेशन के सामने कौशाम्बी बस स्टैंड स्थित शौचालय पर काम करने वाले प्रेम कुमार निवासी जनपद गोंडा की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर दी गई हैं। सूचना के आधार पर थाना लिंक रोड पर धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीम का गठन किया गया।

2 अभियुक्त गिरफ्तार

दरअसल, 5 फरवरी 2026 को थाना लिंक रोड पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर महाराजपुर क्षेत्र से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिन अभियुक्तों की पहचान सुखबीर उर्फ सुमित (उम्र करीब 28 वर्ष) पुत्र धुरी सिंह, निवासी रामपुर लक्षुआ, थाना अकराबाद, जिला अलीगढ़ और दूसरे की राकेश प्रसाद उर्फ छोटू (उम्र करीब 31 वर्ष) पुत्र चन्द्रमा प्रसाद, निवासी फरीदपुर, थाना दुर्गापुर, जिला वर्धमान, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई हैं। अभियुक्तों के कब्जे से 2 चाकू, मृतक का मोबाइल फोन एवं एक सिम कार्ड बरामद किया गया। वहीं, गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग में धारा 315, 3(5) बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

पूछताछ में हत्या की वजह आई सामने

एसीपी साहिबाबाद श्वेता कुमारी यादव ने बताया कि पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे नशे के आदी हैं और कौशाम्बी बस अड्डे के पास शौचालय के आसपास नशा करते थे। मृतक प्रेम कुमार भी कभी-कभी उनके साथ नशा कर लेता था। करीब 10–12 दिन पूर्व शौचालय के 300 रुपये उधार को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते मृतक ने अभियुक्तों को शौचालय उपयोग करने से रोक दिया था। इसी बात को लेकर अभियुक्तों के मन में रंजिश बैठ गई। 2 फरवरी 2026 को दोनों अभियुक्त वैशाली मेट्रो के सामने स्थित शौचालय पहुंचे, जहां उस समय मृतक प्रेम कुमार अकेला मौजूद था। पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों अभियुक्तों ने शराब पी और मौका पाकर मृतक का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद मृतक के हाथ-पैर बांधकर उसकी जेब से मोबाइल फोन व नकदी निकाल ली और शौचालय को बाहर से बंद कर फरार हो गए।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!