Search
Close this search box.

ग्रामीण जोन पुलिस की बड़ी सफलता: 75 लाख रुपये कीमत के 281 चोरी/गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, स्वामियों को लौटाए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। ग्रामीण जोन, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के सभी थानों एवं साइबर/सर्विलांस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए भिन्न-भिन्न कंपनियों के कुल 281 चोरी व खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रुपये बताई जा रही हैं। बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, CEIR (सेंट्रल इक्वीपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल पर मोबाइल चोरी एवं गुमशुदगी से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर त्वरित व प्रभावी कार्रवाई की गई। ग्रामीण जोन साइबर टीम तथा सभी थानों पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क द्वारा सर्विलांस एवं मैनुअल इनपुट की सहायता से इन मोबाइल फोन की बरामदगी संभव हो सकी। मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया, जिसके उपरांत मोबाइल स्वामियों की पहचान सुनिश्चित कर उन्हें उनके फोन सुपुर्द किए गए। पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ हैं।

थानावार मोबाइल फोन बरामदगी का विवरण इस प्रकार हैं— थाना लोनी – 42, थाना ट्रोनिका सिटी – 37, थाना अंकुर विहार – 30, थाना लोनी बॉर्डर – 28, थाना मसूरी – 55, थाना मुरादनगर – 36, थाना मोदीनगर – 35, थाना निवाड़ी – 08, थाना भोजपुर – 10″ कुल योग – 281 मोबाइल फोन की बरामदगी की गई हैं। ग्रामीण जोन पुलिस द्वारा की गई इस सराहनीय कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों ने प्रशंसा की हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!