थाना मुरादनगर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी को लिया हिरासत में

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना मुरादनगर पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम से जुड़े एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को हिरासत में लिया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को थाना मुरादनगर पर वादी द्वारा तहरीर दी गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि अभियुक्त ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ आपराधिक कृत्य किया हैं। तहरीर के आधार पर थाना मुरादनगर में तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त राशिद पुत्र यामीन, निवासी छोटा बिजली घर, रावली रोड, थाना मुरादनगर, गाज़ियाबाद (उम्र लगभग 45 वर्ष) को हिरासत में ले लिया गया हैं। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।

पूछताछ का विवरण

एसीपी मसूरी/एडीसीपी लिपि नगायच के मुताबिक, पुलिस पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा घटना से संबंधित तथ्यों को स्वीकार किया गया हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही हैं।

आपराधिक इतिहास

अभियुक्त के विरुद्ध उक्त प्रकरण में थाना मुरादनगर पर एक अभियोग पंजीकृत किया गया हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें