![]()
![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। शान्ति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से प्रियाश्री पाल, सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी एवं थानाध्यक्ष वेव सिटी द्वारा पुलिस बल के साथ थाना वेव सिटी क्षेत्रान्तर्गत डासना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस बल को आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने एवं किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









