![]()
![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में साप्ताहिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता पुलिस आयुक्त द्वारा की गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली अपराध समीक्षा बैठकों में अपराध की वर्तमान स्थिति, प्रवृत्ति और रोकथाम की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध, अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/यातायात, समस्त पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त एवं सहायक पुलिस आयुक्त उपस्थित रहे।
समीक्षा गोष्ठी के प्रमुख बिंदु :
• अपराध नियंत्रण रणनीति की समीक्षा: हाल में घटित आपराधिक घटनाओं का विश्लेषण कर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी व त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
• गश्त एवं निगरानी व्यवस्था: रात्रिकालीन गश्त को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा संवेदनशील व हॉट-स्पॉट क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती पर विशेष बल दिया गया।
• तकनीकी संसाधनों का उपयोग: सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन निगरानी एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपराध पर अंकुश लगाने की कार्ययोजना की समीक्षा की गई।
• कानून-व्यवस्था की प्राथमिकताएं: महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा अवैध हथियारों एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” की भी समीक्षा की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए समाज में भयमुक्त वातावरण स्थापित करना है॔। अंत में पुलिस आयुक्त महोदय ने आम नागरिकों से अपील की कि वे पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









