फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने वाला गिरोह गिरफ्तार, 4 पुरुष व 1 महिला आरोपी दबोचे गए

SHARE:


भोजपुर पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई, कूटरचित दस्तावेज, वाहन व नकदी बरामद

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना भोजपुर पुलिस एवं स्वाट टीम ग्रामीण जोन ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर पासपोर्ट बनवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार अभियुक्त एवं एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में कूटरचित दस्तावेज, पासपोर्ट, मोबाइल फोन, दो कारें तथा नकदी बरामद की गई हैं।

एसीपी मोदीनगर (कार्यवाहक) लिपि नागायच ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना भोजपुर पर रविवार को उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर 25 लोगों के विरुद्ध षड्यंत्र व धोखाधड़ी कर कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से पासपोर्ट आवेदन कराने के संबंध में धारा 61(2) /318(4) /338/336 (3) /340(2) BNS एवं 66 IT एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीमों का गठन किया गया। वहीं, मुखबिर की सूचना पर थाना भोजपुर पुलिस टीम व स्वाट टीम ग्रामीण जोन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अभियोग से संबंधित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिन गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक गांधी (35 वर्ष), प्रकाश सुब्बा (61 वर्ष), अरुण कुमार (32 वर्ष), अमनदीप सिंह उर्फ अजमीत सिंह (19 वर्ष) एवं अभियुक्ता सातवंत कौर (52 वर्ष) के रूप में हुई हैं।

पूछताछ में खुलासा

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे फर्जी तरीके से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर, फर्जी पते दर्शाकर लोगों के पासपोर्ट बनवाते थे।

बरामदगी का विवरण

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 4 फर्जी आधार कार्ड, 2 फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, 2 फर्जी बैंक पासबुक, 2 पासपोर्ट, 6 मोबाइल फोन, 2 कार (ब्रेजा व इकोस्पोर्ट) और 4030 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस कर्मी निलंबित

इस प्रकरण में थाना भोजपुर में तैनात आरक्षी दीपक कुमार द्वारा सत्यापन में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस उपायुक्त ग्रामीण ने उसे निलंबित कर दिया हैं। साथ ही प्रारंभिक विभागीय जांच सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी को सौंपी गई हैं। मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद द्वारा की जा रही हैं।

जीरो टॉलरेंस नीति

पुलिस उपायुक्त ग्रामीण ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के प्रति गाज़ियाबाद पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी। नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए पारदर्शी, उत्तरदायी एवं जवाबदेह पुलिसिंग ही पुलिस का लक्ष्य हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें