Search
Close this search box.

पुलिस लाइन्स में चौकी प्रभारियों के साथ डीसीपी ग्रामीण की गोष्ठी, यक्ष ऐप व ऑपरेशन प्रहार पर दिए अहम निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। रविवार को पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी द्वारा वर्तमान में तैनात एवं नव नियुक्त चौकी प्रभारियों के साथ परमजीत हॉल, पुलिस लाइन्स में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना एवं पुलिसिंग को प्रभावी बनाना रहा। गोष्ठी के दौरान तिवारी द्वारा चौकी प्रभारियों को विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, सक्रियता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए गए—

● यक्ष ऐप के प्रभावी उपयोग एवं इसके माध्यम से सूचनाओं के समयबद्ध संकलन व रिपोर्टिंग। ● ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत एनडीपीएस मामलों एवं हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अभियोगों (विशेष रूप से जिनमें शस्त्र का प्रयोग हुआ हो) से संबंधित अभियुक्तों के सत्यापन की प्रक्रिया। ● पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद महोदय के निर्देशन में संदर्भित 15 बिंदुओं के अंतर्गत की गई कार्यवाही की समीक्षा एवं प्रगति का मूल्यांकन।

डीसीपी ग्रामीण ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण, मादक पदार्थों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा जनसुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने सभी चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहकर कार्य करें, अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें। गोष्ठी के अंत में पुलिस उपायुक्त ग्रामीण द्वारा सभी अधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करते हुए ग्रामीण क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएंगे।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!