Search
Close this search box.

थाना कविनगर का निरीक्षण: अतिरिक्त पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए कड़े निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध केशव कुमार चौधरी द्वारा सर्किल कविनगर के थाना कविनगर में लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर विवेचकवार आदेश कक्ष का आयोजन किया गया। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कविनगर, प्रभारी निरीक्षक कविनगर एवं संबंधित थानों के समस्त विवेचक उपस्थित रहे।

थाना निरीक्षण के प्रमुख बिंदु

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वारा थाना परिसर एवं विभिन्न कार्यालयों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, CCTNS कक्ष, मालखाना आदि की स्थिति का जायज़ा लिया गया। निरीक्षण के दौरान महिला उत्पीड़न रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों एवं पत्रावलियों का अवलोकन करते हुए उन्हें अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए गए। महिला संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने एवं पीड़िताओं से थाना प्रभारी द्वारा नियमित फीडबैक लेने के निर्देश भी दिए गए।

लंबित विवेचनाओं पर सख्ती

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वारा 6 माह से अधिक लंबित विवेचनाओं में साक्ष्य संकलन की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कर नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, सम्मन-वारंट की अधिकतम तामील सुनिश्चित कराने पर विशेष बल दिया गया। सक्रिय गैंगों एवं पुरस्कार घोषित गैंगस्टरों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। गंभीर अपराधों जैसे हत्या, लूट, डकैती, गैंगरेप, गौ तस्करी, वाहन चोरी एवं मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही तथा संपत्ति जब्तीकरण के निर्देश भी दिए गए।

नए आपराधिक कानून पर जोर

विवेचनाओं में गुणवत्तापूर्ण साक्ष्य संकलन करते हुए नए आपराधिक कानूनों के अंतर्गत नियमानुसार साक्ष्यों को सम्मिलित कर समय से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। थाना कविनगर के मिशन शक्ति केंद्र के रजिस्टरों की भी समीक्षा की गई।

जनशिकायत, अनुशासन व मनोबल

थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा पीड़ितों से फीडबैक लिया जाए। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वारा शासन की प्राथमिकताओं को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश देते हुए पुलिस कर्मियों को अनुशासन, संवेदनशील व्यवहार, रात्रि गश्त, बीट प्रणाली और महिला सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के समय थाना प्रभारी सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!