![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम ने वाहन चोरी की एक बड़ी घटना का सफल अनावरण करते हुए शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया हैं। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई KIA SONET कार, दो टूटी हुई नंबर प्लेट और वाहन चोरी में प्रयुक्त पाइप रिंच बरामद की गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 जनवरी को थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पर एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें बताया गया कि 19 जनवरी की रात्रि में आदर्श कॉलोनी बिहारीपुरा से वादी की काली रंग की KIA SONET कार (रजिस्ट्रेशन नंबर UP25 EM 2833) अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई थी। सूचना के आधार पर तत्काल थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पर धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच एवं मैनुअल इनपुट्स के आधार पर घटना का सफल अनावरण किया गया।
मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी
एसीपी वेबसाइट सिटी प्रिया श्रीपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चित्रावन सोसायटी से क्रॉसिंग गोल चक्कर के बीच से अभियुक्त कादिर उर्फ आदिल पुत्र मजहर अली उर्फ बबलू (उम्र 30 वर्ष) निवासी- कटरा पठानान, फिरोजाबाद हाल पता- ग्राम जलपुरा, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई बिना नंबर प्लेट की KIA SONET कार, कार की 02 टूटी हुई नंबर प्लेट (UP25EM2833) तथा पाइप रिंच बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।
पूछताछ में किया जुर्म कबूल
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह पूर्व में नोएडा, इलाहाबाद, फिरोजाबाद और आगरा से जेल जा चुका हैं और करीब तीन माह पूर्व ही आगरा जेल से छूटकर आया था। पैसों की जरूरत के चलते उसने आदर्श कॉलोनी बिहारीपुरा से उक्त कार चोरी की थी और पुलिस से बचने के लिए नंबर प्लेट हटा दी थी। वह कार को बेचने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
अपराधिक इतिहास
अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न जनपदों में कुल 14 अभियोग पंजीकृत पाए गए हैं, जिनमें चोरी एवं अवैध असलहा से संबंधित मामले शामिल हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









