Search
Close this search box.

पुलिस मुठभेड़ में वांछित लुटेरा घायल अवस्था में गिरफ्तार, स्वाट टीम व सिहानीगेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद की स्वाट टीम, अपराध शाखा एवं थाना सिहानीगेट पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक वांछित लुटेरे को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया हैं। अभियुक्त के कब्जे से अवैध हथियार, लूट की नगदी, लूटे गए मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद की गई हैं।

एसीपी नंदग्राम उपासना पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को स्वाट टीम एवं अपराध शाखा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक लाल रंग की स्विफ्ट कार थाना सिहानीगेट क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रही हैं। सूचना के आधार पर स्वाट टीम, अपराध शाखा एवं थाना सिहानीगेट पुलिस द्वारा हमदर्द चौराहा, लोहिया नगर चौकी के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान हमदर्द चौराहे की ओर से आती हुई लाल रंग की स्विफ्ट कार (UP14 FX 9845) को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को देखकर कार सवार घबरा गए और वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इसके बाद कार सवार बदमाश वाहन से उतरकर भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश इरफान के बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। घायल बदमाश को तत्काल उपचार हेतु सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। वहीं, उसका एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

पूछताछ में घायल अभियुक्त ने अपना नाम इरफान पुत्र रिजवान, निवासी अंसार विहार, लोनी, गाज़ियाबाद, स्थायी पता कस्बा मंगलौर, जनपद हरिद्वार (उत्तराखंड), उम्र करीब 20 वर्ष बताया। अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने दिनांक 23 जनवरी 2026 की रात अपने साथियों के साथ मिलकर जनपद फिरोजाबाद के थाना टूण्डला क्षेत्र में ईको कार बुक कर एक व्यक्ति का अपहरण किया, उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी कार, मोबाइल फोन एवं नगदी लूट ली। वहीं, फरार अभियुक्त का नाम मुस्तफा, निवासी लोनी, जनपद गाज़ियाबाद बताया गया हैं। गिरफ्तार अभियुक्त थाना टूण्डला, जनपद फिरोजाबाद के मुकदमा अपराध संख्या– 46/2026 (धारा 123/140 (3)/303(2) /317(2) बीएनएस) में वांछित चल रहा था। इस गिरोह के दो अन्य सदस्यों को पूर्व में 25 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त इरफान पूर्व में जनपद मुरादाबाद के थाना मझौला से लूट के मामले में जेल जा चुका हैं। पुलिस को पड़े गए आरोपी के पास से एक अवैध देशी तमंचा, खोखा-कारतूस व लूट की 1500 रूपए की नगदी और लूटे गए 4 मोबाइल फोन सहित घटना में प्रयुक्त लाल रंग की स्विफ्ट कार (UP14 FX 9845) भी बरामद हुई हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!