Search
Close this search box.

रोज़ाना हो रही जनशिकायतों की सुनवाई, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा दिया जा रहा त्वरित न्याय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस में कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने के बाद जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान को लेकर प्रतिदिन शिकायतों की सुनवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों पर शिकायत लेकर आए नागरिकों से रोज़ाना संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जा रहा हैं। केशव कुमार चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) द्वारा कार्यालय में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। वहीं, धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर ने भी अपने कार्यालय पर प्रतिदिन आ रहे शिकायतकर्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी प्रकार सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण द्वारा ग्रामीण क्षेत्र से आए फरियादियों की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही निमिष पाटील, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन ने भी अपने कार्यालय पर शिकायत लेकर आए नागरिकों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया। कमिश्नरेट व्यवस्था के तहत चल रही इस दैनिक शिकायत निस्तारण प्रक्रिया से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा हैं और नागरिकों को अब अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ रहा हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!