गणतंत्र दिवस–2026 को लेकर नगर व वेव सिटी क्षेत्र में पुलिस का सघन गश्त व चेकिंग अभियान

SHARE:


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। आगामी राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस–2026 के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार सतर्कता बरती जा रही हैं। इसी क्रम में रितेश त्रिपाठी, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर द्वारा पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। वहीं, दूसरी ओर प्रियाश्री पाल, सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी द्वारा थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में थाना प्रभारी एवं पुलिस बल के साथ संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान वाहनों की जांच के साथ-साथ आवश्यक पूछताछ भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गणतंत्र दिवस तक ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें