गणतंत्र दिवस-2026 को लेकर लोनी क्षेत्र में रात्रि गश्त व सघन चेकिंग अभियान

SHARE:


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। आगामी राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस-2026 के मद्देनज़र क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सहायक पुलिस आयुक्त लोनी सिद्धार्थ गौतम द्वारा रात्रि में पुलिस बल के साथ व्यापक पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना लोनी क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की गहन जांच की गई। पुलिस टीम द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों के चालान किए गए, वहीं संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेकर आवश्यक पूछताछ भी की गई। इस दौरान थाना प्रभारी लोनी मुकेश सोलंकी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी तथा ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें