![]()
||TC24N|| फईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना सिहानीगेट पुलिस टीम ने ई-रिक्शा चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक चोरीशुदा ई-रिक्शा, घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा, ई-रिक्शा की बैटरियां तथा ₹2000 नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 23 जनवरी 2026 को रात्रि लगभग 02:48 बजे, मेरठ-दिल्ली रोड स्थित रैपिड मेट्रो पिलर संख्या 533 के सामने ग्रीन बेल्ट में बने कमरे के पास से चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान रिंकू उर्फ अंकुर उर्फ ललित, दीपक, आसिफ मलिक और अनस के रूप में हुई हैं। पुलिस ने इन अभियुक्तों के पास से चोरीशुदा ई-रिक्शा (UP14 NT 1916), घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा (UP14 NT 1920), ई-रिक्शा की 2 बैटरियां व ₹2000 नगद भी बरामद किये हैं।
पूछताछ में बड़ा खुलासा
एसीपी नंदग्राम (कार्यवाहक) प्रिया श्रीपाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया हैं कि वे पिछले 5–6 महीनों में गाज़ियाबाद सिटी सर्किट के विभिन्न थाना क्षेत्रों से करीब एक दर्जन ई-रिक्शा चोरी कर चुके हैं। अभियुक्तों ने बताया कि परसों की रात शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन क्षेत्र से ई-रिक्शा चोरी कर उसकी बैटरियां निकालकर अनस और आसिफ को बेची गई थीं। चोरी किए गए ई-रिक्शों को काटकर स्क्रैप के रूप में भी आसिफ मलिक को बेचा जाता था। पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी अभियुक्त इसी तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस इस मामले में आगे की विधि कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेज रही हैं।
दर्ज धाराएं
दरअसल, उक्त प्रकरण में थाना सिहानीगेट पर अभियोग अंतर्गत धारा 303(2), 317(2), 317(4) बीएनएस
के तहत विधिक कार्रवाई प्रचलित हैं।
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
• रिंकू उर्फ अंकुर उर्फ ललित के विरुद्ध इंदिरापुरम, कविनगर व नंदग्राम थानों में लूट, चोरी व आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। • दीपक के विरुद्ध थाना सिहानीगेट में लूट व आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज हैं। • आसिफ मलिक के विरुद्ध थाना नंदग्राम में चोरी का एक मुकदमा दर्ज हैं। • अनस के विरुद्ध पूर्व में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









