Search
Close this search box.

24 घंटे में हत्या का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, बैटरी ऑटो व मफलर बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बैटरी ऑटो और आला-ए-कत्ल मफलर भी बरामद किया हैं। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार को पूजा कॉलोनी, मंगल बाजार निवासी रूबीना पत्नी स्वर्गीय महताब द्वारा थाना ट्रोनिका सिटी में तहरीर दी गई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि उनके पति महताब को उसके दोस्त नीरज और हर्षित घर से बुलाकर ले गए और बाद में उसकी हत्या कर शव को दिल्ली के थाना तिमारपुर क्षेत्र में फेंक दिया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ट्रोनिका सिटी पर धारा 103(1) /238/3(5) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मैनुअल इनपुट के आधार पर लगातार दबिश दी गई।

आवास विकास के पास से गिरफ्तारी

पुलिस ने 23 जनवरी 2026 को 24 घंटे के भीतर दोनों अभियुक्तों को आवास विकास के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिन्होंने, पुलिस को अपना नाम नीरज पुत्र चन्द्रपाल, निवासी सुधीर एन्क्लेव, रामपार्क, थाना ट्रोनिका सिटी, गाज़ियाबाद (मूल निवासी – जनपद बदायूं), उम्र करीब 25 वर्ष और दूसरे ने हर्षित पटेल पुत्र महेश पटेल, निवासी पूजा कॉलोनी, थाना ट्रोनिका सिटी, गाज़ियाबाद, उम्र करीब 22 वर्ष बताया।

पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि मृतक महताब उनका दोस्त था। 18 जनवरी 2026 की रात करीब 8:30 बजे नीरज ने हर्षित के फोन से महताब को कॉल कर घर से बाहर बुलाया। तीनों बैटरी ऑटो में बैठकर ट्रोनिका सिटी की ओर निकले। रास्ते में नीरज द्वारा की गई आपत्तिजनक मांग को लेकर महताब से विवाद हो गया। इसी दौरान नीरज ने चलते ऑटो से महताब को नीचे धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पकड़े जाने के डर से दोनों आरोपियों ने महताब के गले में मौजूद मफलर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी शव को यमुना नदी में फेंकने के लिए दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पहुंचे, लेकिन ट्रैफिक अधिक होने के कारण शव को नदी में नहीं फेंक सके। इसके बाद मौका पाकर शव को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। पुलिस को पकड़े गए आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त 1 बैटरी ऑटो और आला-ए-कत्ल 1 मफलर बरामद हुआ हैं। फिलहाल, आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैं। वहीं, मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!