Search
Close this search box.

कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा सभी थानों पर ‘वादी संवाद दिवस’ का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। जनता को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के निर्देशन में कमिश्नरेट क्षेत्र में वादी संवाद नीति लागू की गई हैं। इस नीति के अंतर्गत प्रत्येक बुधवार को सभी थानों पर वादी संवाद दिवस आयोजित किया जाता हैं। इसी क्रम में 21 जनवरी 2026, यानि बुधवार को कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के समस्त थानों पर पूर्व की भांति वादी संवाद दिवस का आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य वादियों एवं पुलिस के बीच सार्थक संवाद स्थापित कर पारदर्शिता, विश्वास तथा शीघ्र न्याय की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ करना हैं। वादी संवाद दिवस के दौरान विवेचनाधीन अभियोगों (एफआईआर/एनसीआर) एवं गुमशुदगी से संबंधित मामलों के वादियों को थानों पर आमंत्रित किया गया। संबंधित विवेचकों द्वारा वादियों को उनके प्रकरणों की वर्तमान स्थिति एवं विवेचना की प्रगति से अवगत कराया गया तथा वादियों के प्रश्नों का तथ्यात्मक, उचित एवं संतोषजनक उत्तर देकर उन्हें संतुष्ट किया गया।

बुधवार को आयोजित वादी संवाद दिवस का जोनवार विवरण इस प्रकार रहा— नगर जोन: 65 वादी, ट्रांस हिंडन जोन: 83 वादी, ग्रामीण जोन: 86 वादी व कुल कमिश्नरेट गाज़ियाबाद: 234 वादियों का संवाद हुआ। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में वादी संवाद दिवस गाज़ियाबाद पुलिस की एक जन-सरोकार आधारित महत्वपूर्ण पहल हैं, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना हैं कि प्रत्येक वादी को अपने प्रकरण की सही व समयबद्ध जानकारी प्राप्त हो तथा न्यायिक प्रक्रिया पर उसका विश्वास और संतोष बना रहे। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा जनकेंद्रित पुलिसिंग को और मजबूत करने के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार के नवाचार लगातार जारी रखे जाएंगे।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!