Search
Close this search box.

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा को सशक्त बनाने हेतु पुलिसकर्मियों का कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कमिश्नरेट गाज़ियाबाद द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एक विशेष कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 जनवरी 2026 से 23 जनवरी 2026 तक चाणक्य ऑडिटोरियम, आई.टी.एस. कॉलेज, मोहननगर में आयोजित किया जा रहा हैं। कार्यक्रम के तहत मिशन शक्ति केन्द्रों पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को आधुनिक कार्यप्रणालियों, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों तथा पीड़ित महिलाओं को त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी सहायता प्रदान करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही हैं। इसी क्रम में आज बुधवार को थाना इंदिरापुरम, साहिबाबाद, लिंक रोड, वेव सिटी एवं महिला थाना में नियुक्त पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से पुलिसकर्मियों को महिला संबंधित मामलों में बेहतर समन्वय, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशिक्षित किया गया। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद का उद्देश्य हैं कि मिशन शक्ति केन्द्रों पर कार्यरत पुलिसकर्मी महिला पीड़ितों के प्रति और अधिक जागरूक, सक्षम एवं संवेदनशील बनें, जिससे महिला सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिल सके।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!