Search
Close this search box.

सर्किल वेवसिटी व क्रॉसिंग रिपब्लिक में लंबित विवेचनाओं के निस्तारण को लेकर एडीशनल CP अपराध ने की समीक्षा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। सोमवार को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध केशव कुमार चौधरी द्वारा सर्किल वेवसिटी के थाना वेवसिटी एवं थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक में लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आदेश कक्ष का विवेचक वार आयोजन किया गया। बैठक में सहायक पुलिस आयुक्त वेवसिटी, दोनों थानों के प्रभारी निरीक्षक व संबंधित विवेचक मौजूद रहे। एडिशनल CP ने महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई एवं संवेदनशील मामलों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।

थाना परिसर व अभिलेखों का निरीक्षण

आयोजन के उपरांत अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने थाना वेवसिटी परिसर, कार्यालय, पत्रावलियों, रजिस्टरों, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, CCTN कक्ष एवं मालखाना का निरीक्षण किया। महिला उत्पीड़न रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की जाँच कर उन्हें अध्यावधिक रखने तथा प्राथमिकता के आधार पर महिला शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए गए।

कानून व्यवस्था व विवेचनाओं की समीक्षा

• नए आपराधिक कानून के अनुसार साक्ष्यों के गुणवत्तापूर्ण संकलन और समयबद्ध निस्तारण के स्पष्ट निर्देश। • 6 माह से अधिक लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, सम्मन व वारंट तामीला बढ़ाने के कड़े दिशा-निर्देश। • शातिर, अभ्यस्त एवं हार्डकोर अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए गुंडा एक्ट, गैंगस्टर, जिलाबदर की कार्रवाई तेज करने के निर्देश। • हत्या, लूट, डकैती, गैंगरेप, गौ-तस्करी, वाहन चोरी, मादक पदार्थ तस्करी जैसे गंभीर अपराधों के आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट और धारा 14(1) के तहत संपत्ति जब्तीकरण कार्रवाई के निर्देश।

राजस्व व भूमि विवाद मामलों पर सख्ती

राजस्व से जुड़े मामलों को अनावश्यक लंबित न रखने, पुलिस–राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा प्रतिदिन निपटारा कराने तथा वरासत, पैमाइश, बंटवारे आदि मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए गए।

रजिस्टरों की गहन जांच

थाना समाधान दिवस रजिस्टर, सम्पूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, शिकायत रजिस्टर, HS रजिस्टर सहित सभी प्रमुख अभिलेखों का निरीक्षण कर प्रविष्टियाँ अपडेट करने व प्रत्येक शिकायत पर थाना प्रभारी द्वारा फीडबैक लेने के निर्देश मिले।

सोशल मीडिया पर सतर्कत

पुलिस कर्मियों व जनता को सोशल मीडिया पर संवेदनशील सामग्री पोस्ट/शेयर न करने तथा किसी भी आपत्तिजनक टिप्पणी से बचने हेतु जागरूक किया गया।

अभियुक्तों के डोजियर की समीक्षा

दोनों थानों के अभियुक्तों के डोजियर चेक कर उन्हें अद्यतन करने के निर्देश दिए गए। पिछले 10 वर्षों में संपत्ति संबंधी अपराधों — डकैती, लूट, स्नैचिंग, चोरी, नकबजनी, गोवध आदि में संलिप्त अपराधियों की समीक्षा कर सक्रिय अपराधियों पर BNSS की निरोधात्मक धाराओं में कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध ने पुलिस कर्मियों को पूरी अनुशासन व्यवस्था बनाए रखते हुए अपने कर्तव्यों का निष्पादन करने और शासन की प्राथमिकताओं का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!