कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी, समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। मंगलवार को रिज़र्व पुलिस लाइन्स स्थित परमजीत हॉल में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध केशव कुमार चौधरी द्वारा कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में निवासरत उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के साथ एक विशेष गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान पुलिस पेंशनरों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान हेतु महत्वपूर्ण दिशानिर्देश दिए गए। वहीं, बैठक में निम्न प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुई— 1️⃣ पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। 2️⃣ पेंशनर्स से सतत संवाद, आवश्यक सहायता एवं सम्मान बनाए रखा जाए। 3️⃣ पेंशनर्स से संबंधित लम्बित प्रकरणों की समीक्षा कर वरीयता के आधार पर निस्तारण कराया जाए। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने आश्वस्त किया कि पेंशनर्स से जुड़े मामलों को प्राथमिकता पर लेते हुए सभी संबंधित विभाग समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई करेंगे।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें