![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना विजयनगर क्षेत्र में टैक्सी चालक की हत्या कर उसकी कार लूटने वाले दो शातिर आरोपियों को स्वाट टीम नगर जोन और थाना विजयनगर पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई के तहत गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से मृतक का मोबाइल फोन, वाहन से संबंधित दस्तावेज, आधार-पैन कार्ड समेत महत्वपूर्ण सामान बरामद किया गया हैं। दरअसल, 20.11.2025 को दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे पर अंतिरिक्ष बिल्डिंग के सामने खड़ी HR38AF0602 स्विफ्ट डिजायर कार में पीछे की सीट पर एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शव की पहचान हरिराम पौदार (कार चालक) के रूप में हुई। मौके पर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई एवं परिजनों को सूचना दी गई। वहीं, 01.12.2025 को मृतक के पुत्र संजय कुमार ने थाना विजयनगर पर तहरीर देकर बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने उनके पिता की गाड़ी बुक कर गाड़ी छीनने के इरादे से उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ की।
गिरफ्तारी व आरोपियों की पहचान
सीसीटीवी, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को 02.12.2025 को IPEM कॉलेज के सामने से गिरफ्तार किया— जिनकी पहचान गोविन्द पुत्र जगदीश निवासी ग्राम नराऊ, थाना ऊझानी, जिला बदायूं और दूसरे की शनि उर्फ छोटू पुत्र सर्वेश निवासी ग्राम नराऊ, थाना ऊझानी, जिला बदायूं के रूप में हुई हैं।
अपहरण और लूट की योजना का खुलासा
एसीपी कोतवाली नगर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त गोविन्द ने चौंकाने वाला खुलासा किया— • गोविन्द दिल्ली में किराए पर रहता था और उसे विपुल कुमार, जो सप्लाई का काम करता हैं, के पैसे वाले होने की जानकारी थी। उसने अपने साथी शनि के साथ मिलकर विपुल के 11 वर्षीय पुत्र अंश झा के अपहरण की योजना बनाई। अपहरण के लिए कार की जरूरत होने पर दोनों ने हरिराम पौदार से 3200 रुपये में कार अलीगढ़ के लिए बुक की। रास्ते में कार छीनने के दौरान विरोध करने पर दोनों ने हरिराम की गला दबाकर हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए शव को पिछली सीट पर डाल दिया और मृतक का मोबाइल, कार की RC, DL, आधार, पैन व वोटर कार्ड लेकर फरार हो गए।
बरामद सामान
आपको बता दें कि गिरफ्तार अभियुक्तों से निम्नलिखित सामान बरामद किया गया— जिसमें • मृतक का मोबाइल फोन (OPPO) • वाहन का RC, मृतक का ड्राइविंग लाइसेंस • आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड • घटना में प्रयुक्त प्लास्टिक की रस्सी • मृतक का अंगोछा बरामद हुआ हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









