पुलिस मुठभेड़ में रंगदारी का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल व मोटर साइकिल बरामद

SHARE:


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। गाज़ियाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। स्वॉट टीम, अपराध शाखा कमिश्नरेट गाज़ियाबाद और थाना टीला मोड़ पुलिस टीम ने थाना वेवसिटी क्षेत्र में रंगदारी से संबंधित मुकदमे के वांछित अभियुक्त कैलाश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल (.32 बोर), कारतूस, खोखे, घटना में प्रयुक्त एक वीवो मोबाइल फोन और स्प्लेंडर प्लस मोटर साइकिल बरामद की हैं।

रंगदारी की साजिश का पर्दाफाश

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह के अनुसार, थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र के पचायरा खनन प्वाइंट पर चल रहे खनन पट्टे के ठेकेदार से मंडोली जेल, दिल्ली में बंद कुख्यात अपराधी दीपक अगरौला और उसके साथियों द्वारा ₹1 लाख प्रतिमाह की रंगदारी मांगी जा रही थी। रंगदारी न देने पर ठेकेदार को जान से मारने की धमकी दी गई, जिस पर थाना वेवसिटी में मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर स्वॉट टीम, क्राइम ब्रांच और थाना टीला मोड़ पुलिस को लगाया गया। जिसके बाद, शनिवार की रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान कैलाश पुत्र स्वं चन्द्रपाल निवासी ग्राम अगरौला, थाना ट्रोनिका सिटी, को पैर में गोली लगने पर गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में बड़ा खुलासा

गिरफ्तार आरोपी कैलाश ने बताया कि दीपक उसका रिश्ते में चाचा हैं, जो मंडोली जेल से फोन कर ठेकेदार से रंगदारी वसूलने और अपनी गाड़ियां भरवाने के लिए कहता था। कैलाश ने अपने साथियों के साथ ठेकेदार को धमकाकर दीपक के अनुसार काम करने और ₹1 लाख प्रतिमाह देने के लिए मजबूर किया। पुलिस को अन्य लोगों से भी रंगदारी वसूलने की जानकारी मिली हैं, जिसकी जांच जारी हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें