Search
Close this search box.

वरिष्ठ समाजसेवी भूरे चौधरी ने लगाया भाई पर रास्ता बंद करने का गंभीर आरोप, तीन मंदिरों तक श्रद्धालुओं के आवागमन पर संकट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। नगर पालिका परिषद मुरादनगर के पूर्व वाइस चेयरमैन एवं वरिष्ठ समाजसेवी भूरे चौधरी ने अपने छोटे भाई फिरोज़ चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा हैं कि वह क़रीब 60 साल से चल रहे एक सार्वजनिक रास्ते को जबरन बंद करने का प्रयास कर रहा हैं। भूरे चौधरी ने बताया कि खसरा नंबर 572, 585, 584 व 607 में स्थित यह रास्ता सन 1945 से अस्तित्व में हैं और 1992 से यह 15 फुट चौड़ा मुख्य मार्ग के रूप में उपयोग में लाया जा रहा हैं। यह रास्ता तीन मंदिरों तक जाता हैं, जहां सैकड़ों श्रद्धालु प्रतिदिन पूजा-पाठ के लिए आते-जाते हैं। भूरे चौधरी का आरोप हैं कि फिरोज़ चौधरी पहले गोबर डालकर रास्ते को बंद करता था, और अब विभिन्न तरीकों से इस मार्ग को कब्जाने व बंद करने की कोशिश कर रहा हैं। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत नगर पालिका परिषद मुरादनगर, थाना मुरादनगर व उच्च अधिकारियों से की जा चुकी हैं। शिकायत के बाद नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह तोमर व कानूनगो मौके पर पहुंचे थे और रास्ते पर पड़े अवैध गोबर को हटवाया था। बावजूद इसके, भूरे चौधरी का कहना हैं कि उनका भाई लगातार दबंगई व कानूनी प्रक्रिया में बाधा डालते हुए अवैध कार्य कर रहा हैं। भूरे चौधरी ने स्पष्ट कहा कि वह गलत कार्य में अपने भाई का साथ नहीं देंगे और यदि फिरोज़ चौधरी इसी तरह अवैध हरकतें करता रहा तो वह उससे हर तरह का रिश्ता खत्म कर देंगे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी इस प्रकरण का संज्ञान लेने की अपील की हैं। भूरे चौधरी का कहना हैं कि यह तीन मंदिरों का मुख्य मार्ग हैं, इसे किसी भी कीमत पर बंद नहीं होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ और उन्हें अगर कोई नुकसान होता हैं, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी उनके भाई फिरोज़ चौधरी की होगी। भूरे चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में शिकायत होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं हुई हैं, जबकि यह मामला श्रद्धालुओं की आवाजाही व सामाजिक शांति से जुड़ा हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो स्थिति गंभीर रूप ले सकती हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!